Latest

क्रांति दिवस पर दी गई अमर शहीदों की श्रद्धांजलि

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुट्ठीगंज पार्क में क्रांति दिवस के अवसर पर अमर शहीद क्रांतिकारी श्रद्धांजलि ग्रुप के तत्वाधान में काकोरी कांड के अमर शहीदों को एवं महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज ही के दिन सन 1942 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को चेतावनी देते हुए कहा कि अंग्रेजों भारत छोड़ो और देशवासियों से कहा करो या मरो और इस वाक्य ने देशवासियों के अंदर एक ऐसी क्रांति की लहर पैदा हुई जिससे कि पूरे देश में क्रांति फैल गई और प्रयागराज के लाल शहीद लाल पदम धर इस आंदोलन में बलिदान हो गए और सन 1947 में अंग्रेजों को भारत छोड़ना ही पड़ा और हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई और आगे कहा कि देश को स्वतंत्रता हमारे अमर क्रांतिकारियों एवं महापुरुषों के स्वतंत्रता के आंदोलनों एवं संघर्षों के कारण मिला जिसे हमें नहीं भूलना चाहिए और हम सदैव देश के महापुरुषों एवं अमर क्रांतिकारियों के ऋणी रहेंगे क्योंकि इनके कुर्बानियों के कारण ही हमें आजादी मिली
इस अवसर पर श्रद्धांजलि ग्रुप के अध्यक्ष राजेश केसरवानी ने कहा कि भारत माता के अमर सपूत चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खान, राम प्रसाद बिस्मिल, राजेंद्र सिंह लाहीडी, ठाकुर रोशन सिंह ,सहित कई क्रांतिकारियों ने 1925 में काकोरी स्टेशन पर अंग्रेजों के हथियार ट्रेन से लूटा था जिससे कि हमारे क्रांतिकारी देशवासियों की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लड़ सके इस घटना से अंग्रेजी सरकार की चूले हिल गई एवं उनकी नींद हराम हो गई
कार्यक्रम का संचालन राजेश केसरवानी एवं संयोजक अभिलाष केसरवानी रहे कार्यक्रम का समापन किशोरी लाल जायसवाल ने किया
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में श्रीमती कमला ओझा कुसुमलता पिंकी जायसवाल मनोज मिश्रा किशोरी लाल जायसवाल विवेक अग्रवाल राजू पाठक अतुल खन्ना पिंकी जायसवाल शारदा ओझा कुसुमलता विकास चौरसिया राजेंद्र वर्मा रितेश केसरवानी राहुल शर्मा शिवांश भार्गव मनीष केसरवानी सचिन मिश्रा विपिन तिवारी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button