Latest

चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डा आरपी वर्मा सम्मानित

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ शिक्षाविद और राजकीय डिग्री कालेज गोसाईखेडा उन्नाव के हिन्दी के विभागाध्यक्ष एसोसिएट प्रोफेसर डा आर पी वर्मा शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह डीएसएन पीजी कालेज उन्नाव में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्रपति शाहू जी महाराज विवि कानपुर के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक थे जबकि विशिष्ट अतिथि उन्नाव के विधायक पंकज गुप्ता और एसडीएम उन्नाव थे। अतिथियों ने चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष, शिक्षाविद और एसोसिएट प्रोफेसर डा आरपी वर्मा को शाल ओढाकर प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र सौपा। कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक ने कहा कि शिक्षा और शिक्षाविद का सम्मान होना चाहिए क्योंकि शिक्षक समाज और देश को विकास के पथ पर ले जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षाविद एसोसिएट प्रोफेसर डा आरपी वर्मा ने बहुत कम समय में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है जिसका समाज त्रणी रहेगा। कुलपति डा पाठक ने कहा कि एसोसिएट प्रोफेसर डा आरपी वर्मा ने बहुत कम उम्र में विविध विषयों पर 90 पुस्तकों की रचना की है जो प्रशंसनीय है। चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शिक्षाविद डा आरपी वर्मा ने कहा कि साहित्य से समाज की सेवा करता रहूंगा जिससे कि उसका लाभ समाज के सभी लोगों को मिल सके।

Related Articles

Back to top button