Latest

मोदी के जन्मदिन पर काले गुब्बारे उड़ाकर युवा कांग्रेस ने मनाया बेरोजगारी दिवस

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस प्रयागराज अध्यक्ष निशान रस्तोगी के आवाहन पर पुरे शहर में काले गुब्बारे उड़ाकर बेरोजगारी दिवस मनाने का कार्यक्रम था । परन्तु कार्यक्रम के पूर्व में ही योगी की डरी हुई पुलिस ने युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष निशांत रस्तोगी इंटक के अध्यक्ष बालेन्दु मिश्रा एवं उपाध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया ,परंतु निशांत रस्तोगी की गिरफ़्तारी के बावजूद भी युवा कांग्रेसियों ने शहर के अलग अलग इलाकों में काले गुब्बारे उड़ा कर विरोध प्रदर्शन तय कार्यक्रम के अनुसार किया।
कार्यक्रम शहर उत्तरी के राजापुर में अभय मिश्रा के नेतृत्व में एवं दारागंज में पुनीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में दक्षिण के दरियाबाद में हर्ष शर्मा के नेतृत्व में तथा शहर पश्चिमी के चकिया में सद्दाम के नेतृव में काले गुब्बारे उड़ा कर विरोध प्रदर्शन हुआ। गिरफ़्तारी के बाद निशांत रस्तोगी ने कहा कि सरकार हम बेरोजगार युवाओं और किसानों कि आवाज को इस तरह से गिरफ़्तारी के माध्यम से दबाना सरकार का डर और कायरता दर्शाता है, लेकिन हमें जेल का डर मजदूर बेरोजगार किसान की आवाज उठाने से नहीं रोक सकता।

Related Articles

Back to top button