प्रयागराज के महशूर व्यवसायी आशा एंड कंपनी के मालिक प्रवीण मालवीय ने की आत्महत्या

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) प्रयागराज से बड़ी खबर मिल रही है। आशा एंड कंपनी के मालिक प्रवीण मालवीय ने घर में ही खुदकुशी कर लिया।
प्रवीन मालवीय का आकस्मिक निधन होने पर व्यापारियों में गहरा शोक

व्यापार जगत प्रयागराज की शान आशा कंपनी के मालिक प्रवीन मालवीय का आकस्मिक निधन होने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल, अखिल भारतीय महिला व्यापार मंडल, चौक, नखास कोना, सुलेम सराय, मीरापुर, खुल्दाबाद, जीरो रोड, कीडगंज, जॉनसन गंज, कटरा, सिविल लाइंस, उद्योग व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं व्यापारियों ने गहरा शोक प्रकट किया है।
शोक सभा की अध्यक्षता प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष जागृत रमेश केसरवानी ने किया उन्होंने बताया कि प्रवीन कुमार मालवीय जी हमेशा समाज की सेवा एवं सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने में आगे रहते थे। उनके निधन से व्यापारियों को गहरा सदमा पहुंचा है।
जो कि बड़ा दुखत है संचालन नगर प्रभारी नीरज जायसवाल ने किया शोक सभा में प्रमुख रूप से हरेंद्र सिंह लाली सरदार, मोहन जी टंडन, राजेश मल्होत्रा, विकास चौरसिया, अमित सिंह, रतन केसरवानी, कौशल सिंह, निखिल पांडेय, आनंद गुप्ता, अरशद बालू, निखिल केसरवानी, दिलीप कुमार काके, अमित केसरवानी, विजय केसरवानी, उमेश केसरवानी, मोहम्मद आसिफ, दीपू सेठ, लक्ष्मी बहुगुणा, अपूर्व चंद्रा, पूनम द्विवेदी, अनीता मिश्रा, माया पांडे, मुनमुन अधिकारी, सुधा जोशी, पिंकी जयसवाल, के अलावा तमाम पदाधिकारियों ने शोक प्रकट किया है।



