Latest

शहीद दिवस पर एसएसपी कार्यालय पर दी गयी श्रद्धाजंलि

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जनपद समेत पुरे भारत में आज शहीद दिवस मनाया गया।शासन एवं प्रशासनिक तथा विभिन्न संगठनों कार्यालयों व क्षेत्रो में वीर शहीदों का स्मरण कर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आज प्रयागराज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पुलिस उप महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा भारत के स्वतंत्रा संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में जनपद के सभी अधिकारी तथा कार्यरत कार्यालय के कर्मचारीगणो के साथ दो मिनट का मौन धारण कर नमन अमर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी गयी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button