उत्तर प्रदेश में भी कोरोना अस्पताल बने- रेवती रमण

डिप्टी सीएमओ गनेश प्रसाद के परिवार को 1करोड़ रूपये और एक सदस्य को नौकरी मिले
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । राज्यसभा सांसद कुवंर रेवती रमण सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग किया है कि मृतक डिप्टी सीएमओ गनेश प्रसाद के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिले । जिससे इस कोरोना महामारी में जो स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना रात दिन संक्रमण के खिलाफ लड़ रहे हैं । उनका हौसलाअफजाई हो और दुगुनी ताकत से इस महामारी के खिलाफ जनता की सेवा कर सके कि सरकार मेरे साथ हैं। उन्होंने कहा कि गनेश प्रसाद हार्ट के मरीज थे। फिर भी उनको नोडल अधिकारी बनाया गया था । जिसके लिए उन्होंने मना भी किया था । पर उनकी बात नहीं सुनी गई । जिसके फलस्वरूप उनकी मृत्यु हो गई । यह गंभीर प्रश्न है जो अधिकारी शारिरिक रूप से स्वास्थ्य नहीं है । उनको ऐसी जिम्मेदारी नहीं देनी चाहिए । आगे इस बात का ध्यान रहे।
सासंद ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों की अपेक्षा गैर भाजपाई शासित राज्यों में कोरोना संक्रमण के खिलाफ अच्छी,मजबूत, और प्लानिंग से लड़ाई लड़ी हैं।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला प्रदेश हैं लेकिन यहाँ एक भी कोरोना अस्पताल नहीं बना इतने बड़े प्रदेश में 2000बेड के सहारनपुर, आगरा ,झांसी,लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर मे प्लाज्मा उपचार के साथ अस्पताल खुलने चाहिये।




