महंत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत

पोस्टमार्टम 5 डॉक्टरों के पैनल द्वारा कराया साथ वीडियोग्राफी हुई।
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी के महंत और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत से पर्दा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उठ गया। महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत का पता चला है। फिलहाल इस पर और आधिकारिक तौर पर पुष्टि होना बाकी है। महंत नरेंद्र गिरि की दो दिनों पहले हुई मौत अब तक हत्या और आत्महत्या के बीच संशय उत्पन्न कर रही थी। उनके शिष्य योग गुरु आनंद गिरि ने हत्या का संदेश जताकर और इसमें कई रसूखदार लोगों तथा पुलिस अधिकारियों का हाथ बताकर इस मामले को सवालों के घेरे में ला दिया। हालांकि आनंद गिरि खुद आरोपित है और पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर चुकी है।
*पांच डाक्टरों का पैनल ने किया महंत का पोस्टमार्टम*
महंत नरेंद्र गिरि की मौत पर से पर्दा उठाने के लिए आज स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय परिसर के पोस्टमार्टम हाउस में उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। कहीं कोई चूक न रह जाए और रिपोर्ट पूरी तरह निष्पक्ष रहे इसके लिए पांच डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। जबकि पूरी टीम का सुपरविजन खुद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर नानक सरन कर रहे थे।प


