Latest
चार देशी बम के साथ एक वांछित आरोपी को नैनी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

नैनी,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। डीआईजी एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनी इस्पेक्टर सुजीत कुमार दुबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी एडीए निखिलेश तिवारी ने वांछित आरोपी मो सलीम पुत्र मो सगीर निवासी कसाई मोहल्ला थाना नैनी को चार अदद देशी बम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गयाl मामले में नैनी इंस्पेक्टर सुजीत कुमार दुबे ने बताया की आरोपी मो सलीम को कनैला शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर कब्ज़े से चार अदद देशी बम बरामद कर जेल भेजा गयाl


