कुंभ में 23 करोड़ जनता को सकुशल स्नान कराना UP पुलिस का ऐतिहासिक कर्तव्य, अमेरिका में शोधकर्ता भी हतप्रभ- आशुतोष मिश्र
प्रयागराज। आज प्रयागराज माघ मेला स्थित पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करने के बाद मेला में तैनात सारे पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक मेला आशुतोष मिश्र ने कहा की कुंभ मेला और मोनी अमावस्या पर ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों का समर्पण भाव सेवा भावना और स्नानार्थियों के प्रति सद व्यवहार ने पूरी दुनिया में उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव और सम्मान बढ़ा है, इसलिए यहां पर ड्यूटी कर रहे हैं सारे लोग बधाई के पात्र हैं ।

श्री मिश्र ने कहा कि विश्व स्तर पर बीते कुंभ मेला 2018-19 की पुलिसिंग को एक अजूबे की तरह देखा गया जिससे कि उसका मान बढ़ा। अमेरिका में डॉ अरविंद वर्मा द्वारा रिसर्च किया गया की थोड़ी सी जगह में पूरे मेले के दौरान 23 करोड़ जनता को स्नान कराकर के सकुशल वापस करा देना ऐतिहासिक घटना थी जो सुनने में भले ही आश्चर्यचकित कर देता हो लेकिन उत्तर प्रदेश की पुलिस ने अपनी व्यवस्था और सद व्यवहार से यह करके दिखाया । मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के 1 दिन पहले कुंभ मेला में ड्यूटी पर रहे जवानों को कुंभ मेडल देने का ऐलान किया है जो आने वाले समय के लिए एक उदाहरण बनेगा ।

उन्होंने कहा कि 22 लोगों को प्रतीक के रूप में जो कल मुख्यमंत्री द्वारा कुंभ का मेडल मिला है वह संदेश देता है आपके उत्साहवर्धन आपकी सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा का। उन्होंने कहा कि जितने लोग बचे हैं मुख्यमंत्री जी ने सारे लोगों को मेडल भेजने की घोषणा की है तथा 1 महीने का वेतन अतिरिक्त रूप से भी देने की घोषणा की है । उन्होंने कहा कि जितने कम संसाधन और सुविधा के अंतर्गत यहां के अधिकारी लोग मुस्तैदी से ड्यूटी का निर्वहन करते हैं और दिन-रात व्यवस्था में लगे रहते हैं ऐसा दुनिया में किसी भी सरकारी कर्मचारी के लिए असंभव है जिसको ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने उनके आवास और अन्य सुविधाओं के लिए विचार विमर्श करने का आश्वासन दिया है ।
उन्होंने कहा कि मेडल से बढ़कर प्रयागराज क्षेत्र में ड्यूटी करने वालों के लिए वह पुरस्कार है जब ड्यूटी करने के बाद रात में आकर के गहरी और सुख की नींद सोते हैं । वह किसी गोल्ड मेडल से अधिक सुख देता है।
कार्य और सेवा भावना के बारे में सोच कर के जब वह संतुष्टि से सोते हैं तो वह किसी मेडल से भी बढ़कर होता है लेकिन यह तभी संभव है जब हम अपनी पुलिसिंग बदलें जो कुंभ मेला के बाद दिखाई पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि आशा के विपरीत मौनी अमावस्या पर भीड़ को ड्यूटी पर लगे अधिकारी और सारे जवानों ने जिस सेवा भावना और कर्तव्य निष्ठा सेस्नानार्थियो की सहायता की वह प्रशंसनीय है ।
उन्होंने ड्यूटी कर रहे पुलिस के लोगो से आगे भी उसी सेवा भावना और कर्तव्य परायणता से ड्यूटी करनेऔर लोगों की का आशीर्वाद और दुआओं के बल पर अपनी छवि को उज्जवल बनाने की अपील की। इस अवसर पर माघ मेला के समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




