Latest

श्री दारागंज रामलीला कमेटी व श्री कटरा रामलीला कमेटी का संयुक्त रावण वध

 

अलोपी बाग लीला ग्राउंड पर संपन्न

( अनंत पांडे )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयाग की अति प्राचीन परंपरा के अंतर्गत जो प्राचीन कमेटी श्री राधा गंज रामलीला कमेटी व कटरा रामलीला कमेटी का संयुक्त रावण दहन एलोपीबाग लीला ग्राउंड पर संपन्न हुआ दारागंज रामलीला कमेटी के जिला संयोजक श्री रमेश कुमार मिश्र के निर्देशन में सर्वप्रथम मेघनाथ का वध किया जाता है जिस पर सती सुलोचना विलाप करती है इस मार्मिक लीला के पश्चात श्री दारागंज रामलीला कमेटी व कटरा रामलीला कमेटी के भगवान रावण वध के लिए बढ़ते हैं जिसमें एक समय श्री कटरा रामलीला कमेटी के पात्र रुक जाते हैं और श्री दारागंज रामलीला कमेटी के पात्र के द्वारा रावण वध किया जाता है क्योंकि ऐसा श्री कटरा रामलीला कमेटी के लोगों का मानना है कि रावण हम लोगों का नाती था इसलिए उसका वध हम लोग नहीं कर सकते इस ऐतिहासिक रावण दहन के पश्चात दोनों कमेटियों के भगवान ब्रह्म हत्या की शांति हेतु मां अलोपशंकरी के दरबार में पहुंचते हैं और उनसे क्षमा याचना करते हैं और अगले वर्ष मिलने के वादे के साथ अपने अपने निर्धारित मार्ग से कार के द्वारा वापस चले जाते हैं उक्त अवसर पर कमेटी के संरक्षक पंडित ध्रुव नारायण शुक्ला मधु चकहा किसान चौरसिया अध्यक्ष कुल्लू यादव महामंत्री जितेंद्र गौड़ उपाध्यक्ष अरविंद पांडे हीरालाल यादव विजय सोनकर कोषाध्यक्ष मुन्ना आजाद मंत्री दिनेश यादव विक्कू निषाद प्रचार मंत्री धर्मराज पांडे विनोद यादव रामलीला महासंघ के अध्यक्ष फूल चंद दुबे महामंत्री राजेंद्र पालीवाल समन्वयक मुख्य सम्राट दुकान जी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई पवन यादव छावनी परिषद की उपाध्यक्ष सुधा यादव भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी सुभाष वैश्य राजेश पाठक छोटे निषाद आदि लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button