रानी रेवती देवी में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती मनाई, डॉo एoपीoजेo अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर किया याद

।
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती एवं एवं डॉo एoपीoजेo अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि मनाई गई l
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने आधुनिक युग के वाल्मीकि गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन की विभिन्न स्मृतियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने अपनी लोकप्रिय कृति श्री रामचरितमानस में भगवान श्री रामचंद्र जी के रूप में हमें एक ऐसा दर्पण दिया है जिसे सामने रखकर हम अपने गुणों तथा अवगुणों का मूल्यांकन कर सकते हैं l
इसी क्रम में उन्होंने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी जिन्हें हम सब मिसाइल मैन के नाम से जानते हैं उनकी पुण्यतिथि पर उनकी कही गई बातें “सपने वो नहीं होते जो सोते हुए देखे जाते हैं बल्कि सपने वह होते हैं जो हमें सोने नहीं देते” जैसे उनके कहे अनेक वाक्यों का उदाहरण देते हुए बताया कि हम सभी को अपने जीवन में, अपने परिवार में तथा समाज में उनकी कही गई बातों को चरितार्थ करने की आवश्यकता है l
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य सत्य प्रकाश पांडे ने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन पर दोहों और चौपाइयों के माध्यम से विस्तृत प्रकाश डाला एवं विद्यालय के संगीताचार्य मनोज गुप्ता ने उनकी रचना “तू दयालु दीन हौ, तू दानी हौ भिखारी ” प्रस्तुत करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया l
कार्यक्रम का संचालन आचार्य शैलेश सिंह यादव ने किया l



