Latest

सूने मकान में चल रहा था देह व्यापार, महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज पुलिस ने नैनी इलाके में सरपतहिया रोड पर स्थित एक मकान में छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने वहां दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने वहां दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है

पहले रखी पुलिस ने नजर फिर की छापेमारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।नैनी पुलिस को शिकायत मिली थी कि आरके पुरम कॉलोनी के एक मकान में महिलाएं पुरुष आते जाते रहते हैं। इस बारे में अधिकारियों को बताया गया। फिर उस मकान पर नजर रखी जाने लगी। सोमवार दोपहर सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर कई दिनों से चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया। मकान के कमरों से दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक हालात में पकड़ी गई। कमरों की तलाशी में पुलिस को चार हजार रुपये से ज्यादा नकदी, शराब की बोतलें, सिगरेट के पैकेट और कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिलीं। पकड़े गए लोगों को थाने ले जााया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार पुरुषों में करछना के कैथी गांव का विपिन कुमार पटेल और करछना थाना के महोरी रीवा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार पटेल है। दोनों महिलाएं जौनपुर जिले की रहने वाली हैं। पुलिस की छापेमारी होने पर वहां भीड़ लग गई। पुलिस ने सबको हटााया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिलाएं गैंगरेप का केस लिखाकर लोगों को ब्लैकमेल कर धन उगाही भी करती रही हैं।

Related Articles

Back to top button