Latest

नगर पंचायत सिरसा में पीस कमेटी की बैठक

ईद-उल-अजहा बकरीद बलिदान और त्याग का पर्व है क्षेत्राधिकारी मेजा

मेजा,प्रयागराज(अनुराग दर्शन समाचार)। ईद-उल-अजहा बकरीद को लेकर मंगलवार को क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में नगर पंचायत सिरसा के शिवगंगा वाटिका में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई । बैठक में बकरीद रक्षाबंधन के त्योहार को शांति और शौहार्द से मनाने की लोगों से अपील की गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे सीओ मेजा सच्चिदानंद ने कहा कि ईद-उल-अजहा बकरीद बलिदान और त्याग का पर्व है. इस पर्व में गिला सिकवा भुला कर गले मिलने का त्योहार है । इसमें अशांति का कोई स्थान नहीं है।
उन्होंने कहा कि इस समय देश कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। ऐसी स्थिति में आप लोग ईद-उल-अजहा की नमाज मस्जिदों में अदा ना करके अपने-अपने घरों में नमाज अदा करें । साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से अनुपालन भी करें ।चेहरे पर मास्क लगाना बिल्कुल ना भूले । बकरे की कुर्बानी सार्वजनिक स्थानों पर ना करके कुर्बानी अपने अपने घरों में करें । जैसा कि शनिवार और रविवार को प्रदेश में साप्ताहिक 2 दिन का लॉकडाउन है। इसलिए अनावश्यक घरों से बाहर रोड पर ना निकले । सोशल मीडिया या अन्य जगहों पर किसी तरह का कुछ ऐसा पोस्ट ना करें । जिससे किसी भी समुदाय के लोग आहत हों।
उन्होंने कहा कि अशांति फैलाने वाले लोग हरगिज बख्शे नहीं जाएगें. । पुलिस 24 घंटे आप लोगों की सेवा में है।
इस दौरान थानाध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ,नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम कृष्ण यादव उर्फ पप्पू ,सिरसा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामराज यादव, सिरसा चौकी प्रभारी हरगोविंद सिंह, नीरज सिंह यादव ,गुलजार अहमद ,एडवोकेट शिव कैलाश यादव ,सभासद इम्तियाज अहमद, हाफिज अंजुम ,युसूफ अली ,आनंद जैसल सभासद, बैजनाथ सभासद सहित आदि लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button