Latest

दिघिया चौकी क्षेत्र में खुलेआम उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

माण्डा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। दिघिया चौकी परिक्षेत्र में प्रसाशन के निर्देशों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां खुलेआम उड़ाई जा रही हैं,और स्थानीय पुलिस कुम्भकर्णी नींद में मस्त है।
गौरतलब हो कि देश भर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार तेजी से पैर पसारता जा रहा है। वही संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार से लेकर शासन प्रसाशन भी लगातार दिन कस मेहनत कर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग सहित मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के निर्देश दे रही हैं,लेकिन दिघिया पुलिस चौकी क्षेत्र के एक किलोमीटर की दूरी स्थित बराही माता धाम पर सोमवार एवम बुधवार को लगने वाले मेले में जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गई,लेकिन स्थानीय पुलिस कुम्भकर्णी नींद से बाज़ नही आई,जो लोगों में चर्चा का विषय बनकर रह गया है। ऐसी दशा में बात सामने आती है कि प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षित द्वारा लगातार सोशल डिस्टेंसिंग के ओआलन हेतु पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर पुलिस ली लापरवाही के चलते लगातार प्रसासन के निर्देश हवा हवाई साबित होते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button