Latest

मेजा की पुलिस अवैध गिट्टी परिवहन में दो ट्रकों को किया सीज

 

मेजा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। थाना मेजा पुलिस द्वारा अवैध गिट्टी परिवहन में दो ट्रकों को सीज किया गया।पुलिस की इस कार्यवाही से वाहन चालको में हड़कंप का माहौल बन गया है । डीआईजी/एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित के निर्देशन मे सीओ मेजा डा०भीम कुमार गौतम के पर्वेक्षण में अवैध खनन एवं परिवहन कर रहे वाहनों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मेजा की पुलिस ने दो वाहनों के खिलाफ कार्यवाही किया । आज थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वाजपेयी दरोगा इकरामुल्ला खाँ हे०का०रामधनी यादव हीरालाल के साथ वाहन चेकिंग हेतु क्षेत्र में मौजूद थे । उसी दौरान अवैध गिट्टी लदे ट्रकों को पकड़ा । जिसके बाद धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर खनन व आर टीओ चलानी प्रेषित कर विधिक कार्यवाही किया।

Related Articles

Back to top button