Latest

दो पालियों में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बीएड प्रवेश परीक्षा छह अगस्त को दो पालियों में होगी। सुबह 9 से 13 और दोपहर दो से पांच बजे के बीच होने वाली परीक्षा में कुल 39106 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने अभी से सभी तैयारियां शुरू करा दी हैं। इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय आयोजित करा रहा है। एडीएम सिटी एके कनौजिया ने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर केंद्रों को कुल 53 सेक्टरों में बांटा गया है। इतने ही सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की जाएगी। अफसरों को अभी से तैनाती की सूचना दी गई है। परीक्षा कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button