गंगा तट सेसंत समागम

श्रीमद्भागवत कथा में प्रसंगों का जीवंत चित्रण से भावविभोर हुए श्रद्धालु

इलाहाबाद। धनूपुर क्षेत्र के हरीपुर गाँव मे श्रीमद्भागवत कथा मे कथा वाचक डा.श्याम सुन्दर पारासर शास्त्री जी महाराज द्वारा रूक्मिणी विवाह, माखन चोरी लीला, गिरिराज पूजन प्रसंग पर विस्तृत रुप से प्रकाश डालते हुए विभिन्न झांकियों के माध्यम से भगवान की माखन चोरी, बाल लीला, गोपी संग सरोवर पर रासलीला सहित विभिन्न प्रसंगों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके पूर्व शनिवार को भागवत कथा में बड़े धूमधाम से कृष्ण भगवान का जन्म हुआ महिलाओं ने सोहर गाया एवं गाजे बाजे के साथ नृत्य किया गया।

महाराज ने कहा कि बड़े सौभाग्य से भागवत श्रवण का लाभ मिलता है भागवत साधारण विषय नहीं है भागवत श्रवण से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है कथा को आगे बढ़ाते हुए प्रसंग हिमालय, शिवपार्वती, जड़भरत, अजामिल, प्रहलाद चरित्र, समुद्र मंथन आदि प्रसंगों को विधिवत शाब्दार्थ सुनाते हुए कथा में सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

आचार्य जी ने कृष्ण यशोदा के मातृत्व का बखान करते हुए कहा कि माँ के मातृत्व को कोई कभी बाँट नहीं सकता माता कभी कुमाता नही होती।महाराज ने कहा कि बड़े सौभाग्य से भागवत कथा श्रवण का लाभ मिलता है।

 

हमे अपना धैर्य नही खोना चाहिए सुख हो या दुख ईश्वर के प्रति हमेशा अनुराग रखते हुए हमें बगैर विचलित हुए निरंतर अपने कर्मपथ पर बढ़ते रहना चाहिए। भागवत श्रवण से हमारे जीवन मे परिवर्तन होता है आचार्य जी ने कथा द्वारा सभी को भावविभोर कर दिया।

उन्होंने कहा हमें अपनी संस्कृति को बचाना है तो हमें संस्कृत को आगे बढ़ाना होगा हमारा देश देश है जहाँ भगवान राम कृष्ण का जन्म हुआ है हमारी पहचान गाय गंगा गीता से है प्रभु के चरणों मे समर्पित भाव से स्वयं को समर्पित कर देना चाहिए।

रविवार को कथा के बाद कथा यजमान शेषधर तिवारी परिजनों संग व्यासपीठ की आरती उतारी तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

आयोजक हुबलाल तिवारी,संजय तिवारी,रविन्द्र तिवारी,सरोज तिवारी सहित इस अवसर पर प्रधान बालकृष्ण तिवारी, प्रेमनारायन तिवारी,कमलाशंकर शुक्ल,हृदयकांत मिश्र,कपिल देव तिवारी,अतुल तिवारी,अमित तिवारी,आकाश तिवारी,रामेश्वर तिवारी,शिवकुमार तिवारी आशीष तिवारी,सुमित तिवारी,अंबेश तिवारी,अमितअभि तिवारी,कड़ेदिन मौर्य,विकास,प्रकाश,विशाल, नवनीत,सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button