Latest

क्षेत्रीय सह संयोजक आशीष मिश्रा मुन्ना ने सतर्कता बरतते हुए त्यौहार मनाने की किया अपील

मेजा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर सभी लोग सामाजिक दूरी का पालन करें । मुंह पर मास्क अवश्य लगाएं बाहर से घर जाने पर अच्छी तरीके से साबुन से मुंह हाथ जरूर धुले । यह अपील जनहित के लिए क्षेत्रीय सह संयोजक आशीष मिश्रा मुन्ना ने प्रयागराज वासियों से की और कहाँ की आगामी दिनों में रक्षाबंधन व बकरीद का पर्व भी है जिस पर सभी लोग सतर्कता बरतते हुए त्यौहार मनाए सामाजिक दुरी का पालन करें । अपने घरों पर मेहमान नवाजी न करें । जिससे शासन की मंशा के अनुसार लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंस का पालन बना रहे ।आशीष मिश्रा मुन्ना ने कहाँ की मेजा में दर्जनों से अधिक संख्या में कोरोना पॉजटिव मरीजों की संख्या मिलने के बाद से ही प्रशासन सख्त है । लगातार बचाव व सुझाव के तरीके अपनाने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है।
श्री मिश्रा ने सभी लोगों से कोरोना वायरस के बचाव व तरीके अपनाने की और घर में सुरक्षित रहने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button