Latest
पुलिस लाइन में स्थापित सिलाई बुनाई केंद्र का उद्घाटन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज पुलिस लाइन में स्थापित सिलाई बुनाई केंद्र का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित की उपस्थिति में पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी की रेंज प्रमुख अर्चना सिंह और जनपदीय प्रमुख भावना दीक्षित ने विधिविधान से उद्घाटन किया और पौधा वितरित किया । कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित कई पुलिसकर्मी व अधिकारी मौजूद थे।




