
( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । एम.आर. शेरवानी इंटर कॉलेज में रोजा इफ्तार मोहम्मद जैद (प्रवक्ता इतिहास) की तरफ से कराया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद याकूब, उप प्रधानाचार्य राशिद महमूद, एहतेशाम आलम सिद्दीकी प्रवक्ता (जीव विज्ञान), अहमद कमाल (प्रवक्ता गणित), वीरेंद्र कुमार पांडे (प्रवक्ता हिंदी), मोहम्मद अख्तर,प्रमुख रूप से रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद याकूब कहा कि रमज़ानुल मुबारक का महीना सबसे अफजल महीना होता है एक माह मुस्लिम भाई रोज़ा रखकर देश की अमन तरक्की के लिए दुआ करते हैं। विद्यालय के इतिहास प्रवक्ता मोहम्मद जैद ने कहा ये हिन्दुस्तान की सांस्कृति है हिन्दू मुस्लिम मिलकर एक साथ इफ्तार करते हैं आपसी भाईचारा सद्भावना देखने को मिलता है। उप प्रधानाचार्य राशिद महमूद ने कहा रमज़ानुल मुबारक के महीने में पवित्र पाक कुरान नाजिल हुई इस माह में जन्नत के दरवाज़े खोल दिये जाते हैं, अल्लाह का वादा है रहमत,बरकत मगफिरत का महीना में नेकी का भाव सत्तर गुना बढ़ा दिया जाता है। इस महीने में देश में अमन चैन एकता मानवता सद्भावना देश में बनी रहे मुश्लिम भाई रोज़ा खोलने से पहले दुआ मांगते हैं इस दौरान विद्यालय के अध्यापक व कर्मचारी-अब्दुल वहाब अंसारी, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद साबिर, सरवर अली, मोहम्मद खालिद यासीन,नाजिया सुल्तान, मोहम्मद अमीन खान, मोहम्मद शाहिद, जागेश्वर प्रसाद, मोहम्मद आफताब आलम, राजीव प्रताप सिंह, मोहम्मद वजी, मोइनुद्दीन, आलोक यादव, एजाज अहमद, पूर्व प्रधान लिपिक नियाज अहमद, सुहेल अहमद आदि रोजा इफ्तार पार्टी में मौजूद रहे।




