Latest

मैहर मंदिर में रोपवे की 7 ट्रॉलियां 40 मिनट तक हवा में लटकी

सतना (अनुराग दर्शन समाचार ) मध्य प्रदेश के सतना में शारदा शक्तिपीठ मैहर में रोपवे की 7 ट्रॉलियां 40 मिनट तक हवा में लटकी रहीं। इस दौरान तेज आंधी के बीच 28 श्रद्धालुओं की जान हलक में अटकी रही। काफी मशक्कत के बाद इन ट्रॉलियों को उतारा जा सका। इस घटना ने हाल ही में झारखंड के देवघर में हुए रोपवे हादसे की याद ताजा कर दी। हादसे के बाद रोपवे से उतरने वाले श्रद्धालुओं ने कहाकि उन्हें काफी ज्यादा डर लग रहा था। लग रहा था कि कहीं आज जिंदगी का आखिरी दिन न हो।घटना को देखकर वहां मौजूद लोग परेशान हो उठे। आनन-फानन में दामोदर रोपवे प्रबंधन ने ट्रॉलियों को नीचे लाने का बंदोबस्त किया। किसी तरह ट्रालियों को धीरे-धीरे नीचे लाकर श्रद्धालुओं को उतारा गया। आंधी और तेज बारिश के बीच मैहर में मां शारदा शक्तिपीठ में त्रिकूट पर्वत पर श्रद्धालुओं को मां की ड्योढ़ी तक पहुंचाने वाले रोपवे में 7 ट्रालियां करीब 40 मिनट तक हवा में ही झूलती रहीं। इस दौरान वहां मौजूद लोग सभी के कुशलता से नीचे आने की प्रार्थना करते रहे।

Related Articles

Back to top button