कनेक्शन होने के कई माह बाद भी नही मिला सामान

गैस एजेंसी पर उज्ज्वला कनेक्शन के नाम पर हुआ बड़ा घोटाला
( अनुराग शुक्ला / रमेश तेवारी)
कोराव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। स्थानीय नगर पंचायत में स्थित एक गैस एजेंसी पर उज्जवला कनेक्शन के नाम पर भारी घालमेल का मामला प्रकाश में आया है जहां पर बीते छह माह पहले उज्जवला कनेक्शन के नाम पर लोगों से आवेदन तो लिया गया और कनेक्शन भी हो गया लेकिन लोगों को आज तक ना तो कनेक्शन का सिलेंडर नहीं मिला वहीं अन्य सामग्री भी नही मिल पाई ।ऐसे लोगों को एजेंसी पर बार-बार सामान के लिए जाना पड़ रहा है उसके बावजूद उनको वहां से डांट कर भगा दिया जाता है और यह कहा जाता है कि तुम्हारा सामान जा चुका है ।सबसे हैरत की बात यह है कि ऐसे लोगों के कागजात पर कनेक्शन किया गया है सामान किसी और को दे दिया गया है जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन की सामग्री नहीं मिल पाई है ।मामले की जानकारी तब हुई जब कोरोना लॉक डाउन में मोदी की सरकार द्वारा उज्जवला कनेक्शन के खाताधारकों को अनुदान देने की घोषणा की गयी नगर पंचायत कोरांव सहित कई गांवों के कई लोगों ने बताया कि उनके कागजात पर इंडेन गैस यजेन्सी में कनेक्शन तो किया गया है लेकिन उन्हें आज तक सामान नहीं दिया गया जब वह सामान के लिए जाते हैं वहां से यह कह कर वापस कर दिया जाता है कि आपका सामान यहां से निकल चुका है ।आरोप है कि कनेक्शन किसी और के नाम से किया गया और सामान किसी और को दे दिया गया ।उपभोक्ताओं के कागजात पर कनेक्शन होने के बावजूद भी सामान किसी और को दे दिया गया और उपभोक्ताओं को सामान नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते लोग अपने सामान के लिए लगातार दौड़ लगा रहे है लेकिन यजेन्सी पर काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा उनको वहां से भगा दिया जाता है अब यहां सवाल यह पैदा होता है कि आखिर इस अनियमत्ता का जिम्मेदार कौंन है इसका जवाब किसी के पास नही है लेकिंन मनमानी की वजह से तमाम लोग कनेक्शन होने के बाद भी अपने सामान के लिए चक्कर लगा रहे है ।



