अनमोल और देवांश ने भवम क्लब को दिलाई जीत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अनमोल शर्मा (80 रन, 63 गेंद, सात चौके) एवं देवांश सिंह (60 रन, 51 गेंद, आठ चौके) की बदौलत भवम क्रिकेट क्लब ने किशोरी लाल क्रिकेट क्लब को 149 रन से हराकर रमेश कुमार स्मृति अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया।
कीडगंज दधिकांदो मैदान पर शुक्रवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में भवम क्रिकेट क्लब ने 25 ओवर में 216 रन (अनमोल शर्मा 80, देवांश सिंह 60, वेंकटेश पांडेय दो विकेट) बनाकर किशोरी लाल क्लब को 15.4 ओवर में 67 रन (चित्रांश श्रीवास्तव 25, सानिध्य श्रीवास्तव व रोबिन कुमार तीन-तीन विकेट) पर सिमट गई।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन कीडगंज के पार्षद अकीलुर्रहमान ने किया। इस मौके पर केएस स्पोर्ट्स के विपिन कुमार यादव, नितिन सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, विनोद, कीडगंज क्रिकेट क्लब के कोच संजीव कुमार, मो. रिजवान व अजय जायसवाल मौजूद रहे।




