Latest

फर्जी रोस्टर मामला: सीनियर डीसीएम टू पर एक तरफा कार्यवाही का आरोप, ऑडियो वायरल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल मैं रोज नए-नए घोटाले एवं वाद विवाद की घटनाएं सामने आ रही है।

डीसीएम के करीबी बर्खास्त आरपीएफ के सिपाही ने डिप्टी सीआईटी से मांगे पैसे

बर्खास्त सिपाही का गाली गलौच का ऑडियो वायरल

सीनियर डीसीएम-2 पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप है। सीनियर डीसीएम के करीबी आरपीएफ के बर्खास्त सिपाही पर डिप्टी सीआईटी से ट्रांसफर रुकवाने के एवज में 50 हजार रुपए मांगने की शिकायत की गई हैं। मामले की जांच किए बगैर सीनियर डीसीएम 2 ने एकतरफा कार्यवाही करते हुए डिप्टी सीआईटी को सोमवार की शाम को निलंबित कर दिया। बर्खास्त सिपाही और डिप्टी सीआईटी के बीच हुई गाली गलौच का ऑडियो वायरल होने के बाद रेल महकमे में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है।

*डिवीजनल सीआईटी के फोन से दी गई गाली*

जानकारी के मुताबिक फरवरी माह में प्रमोट हुए डिप्टी सीआईटी का तत्काल प्रभाव से अन्य स्टेशनों पर तबादला कर दिया गया था। इसी में डिप्टी सीआईटी सुबोध का तबादला टूंडला जंक्शन कर दिया गया था। पारिवारिक समस्या कारण सुबोध शुक्ला नहीं जाना चाहते थे। तबादला रुकवाने के नाम पर आरपीएफ के बर्खास्त सिपाही दिनेश पांडे ने सुबोध कुमार से कहा कि ₹50000 दे दो तो सीनियर डीसीएम 2 से तबादला रुकवा देते हैं। इसी बात को लेकर डिविजनल सीआईटी दिवाकर शुक्ला के मोबाइल नंबर 8707 56 3274 से 8960 9271 53 पर 13 सितंबर को दिनेश पांडे नामक व्यक्ति ने गाली गलौज करते हुए डीआरएम ऑफिस बुलाया। दिवाकर शुक्ला के नंबर से हुई बातचीत ऑडियो अनुराग दर्शन के पास सुरक्षित है। सीनियर डीसीएम टू विपिन सिंह ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए सुबोध को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन की कार्रवाई से रेल महकमे में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। रेलवे सूत्रों का कहना है कि फर्जी रोस्टर मामले में सीनियर डीसीएम दो भी पूरी तरह से दोषी हैं। उनके बगल ही डिविजनल सीआईटी के नंबर से डिप्टी सीआईटी को गाली दिया जाना मामले की गंभीरता को दर्शाता है।

*आरपीएफ का बर्खास्त सिपाही है डीसीएम का करीबी*

आरपीएफ का बर्खास्त सिपाही दिनेश पांडे सीनियर डीसीएम दो विपिन सिंह का करीबी माना जाता है। बताया जाता है कि भ्रष्टाचार के कारण दिनेश को सेवा से मुक्त कर दिया गया था। सीनियर डीसीएम दो दिनेश को खानपान का प्रभारी बना दिया। सूत्रों का कहना है कि बर्खास्त सिपाही को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने पर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सूत्रों ने बताया की बर्खास्त सिपाही सीनियर डीसीएम दो की वसूली करता है। यही कारण है कि सीनियर डीसीएम दो मामले की जांच पड़ताल किए बगैर ही शिकायतकर्ता को ही तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। नाम न छापने की शर्त पर टीटीटी ने बताया दबंग किस्म के सिपाही दिनेश के ऊपर कई तरह आरोप है। सिपाही स्टेशन परिसर में सिर्फ धन उगाही का कार्य करता है। निलंबित डिप्टी सीआईटी ने डीआरएम को लिखित शिकायत दी है।

*एस एफ 5 की मिली है नोटिस*

सीआईटी प्रशासन बीके सिंह को भ्रष्टाचार के आरोप में एस एफ 5 की नोटिस मिली है। भूलवश अनुराग दर्शन समाचार पत्र में 15 सितंबर के अंक में निलंबन छपा है। इसके लिए अनुराग दर्शन खेद व्यक्त करता है। वीके सिंह के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है।

Related Articles

Back to top button