बकरीद का त्यौहार सकुशल संपन्न कराने के लिए सी ओ मेजा ने किया रूट मार्च

(अनुराग शुक्ला/अभिषेक मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मांडा थाना क्षेत्र के भारतगंज कस्बे में बकरीद का त्यौहार सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को सी ओ मेजा सच्चिदानंद पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। इस दौरान सी ओ मेजा सच्चिदानंद ने लोगों से शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की भारतगंज कस्बे में बक़रीद का त्यौहार सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिशासी अधिकारी सी ओ मेजा के साथ पैदल गस्त किए वहीं इंस्पेक्टर मांडा सुरेंद्र कुमार पाण्डेय मस्जिद में पहुंचकर लोगों से अपील की शोशल डिस्सेंटिंग का पालन करते हुए त्यौहार मनाए क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनाने में पुलिस का सहयोग करें इस मौके पर एसएसआई संजय भारद्वाज चौकी प्रभारी भारतगंज सूर्य प्रकाश दुबे सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही बता दे की पुलिस ने भारतगंज में अधिकांश मोहल्लों में रूट मार्च किया और लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील भी किया



