बीस दिवसीय हैण्डलूम हैण्डीक्राफ्ट खादी शिल्पकारी प्रदर्शनी में कई प्रान्तों की लगी स्टाल

एडीए कालोनी त्रिवेणीपुरम झूंसी स्थित मेला ग्राउण्ड में जन कल्याण ग्रामीण सेवा समिति द्वारा आयोजित
( राजेश कुमार ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।शहर के एडीए कालोनी त्रिवेदी पुरम झूंसी स्थित मेला ग्राउण्ड में जनकल्याण ग्रामीण सेवा समिति झूंसी के द्वारा आयोजित बीस दिवसीय हैण्डलूम हैण्डीक्राफ्ट खादी शिल्पकारी प्रदर्शनी लगी है जिसमें विभिन्न प्रान्तों दिल्ली मेरठ, पंजाब काश्मीर, सहारनपुर,उन्नाव, गाजियाबाद, भदोही,बनारस,से आकर्षक सामान लेकर आये दुकानदार आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रदर्शनी के आयोजक व सचिव सरफराज खान उर्फ मुन्ना भाई के अनुसार मेला में सभी को लेकर उपयोगी समान ज्यादा दिन तक चलने वाली शिल्पकारी प्रदर्शनी में खरीददारों की पसंद को ध्यान में रखते हुए लेडीज शूट सलवार कुर्ती,सैण्डल,जूती, पंजाबी पापड़, चिप्स वगैरह विशेषकर अचार की विभिन्न वरायटीज ग्रामोद्योग के आयुर्वेदिक आइटम लोगों को खूब पसन्द आ रहे हैं। मोटापा घटाने के आयुर्वेदिक पाउडर से लेकर घुटनों के जोड़ों के दर्द का पावडर जो कि एक सप्ताह में फायदा मरीज को पहुंचेगा की गारंटी के साथ बिक्री किया जा रहा है। साथ अन्य लाभदायक पौष्टिक चीजें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
गुजरात के खादी के कैरीबैग लेडीज पर्स,कुशन खादी की चादरें व विभिन्न आइटम मौजूद हैं। न्नहें मुन्नों के मनोरंजन हेतु झूले व बच्चों की इलेक्ट्रिक मोटर कार का भी प्रबन्ध है। ताकि खरीददारी के साथ साथ उनका मनोरंजन भी हो ग्राउण्ड में लगी उक्त बैनर तले प्रदर्शनी में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क हैण्ड सेनेटाइजर पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मास्क लगाये लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।



