उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी(भाषा विभाग )का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम “एक शाम संत कँवर राम के नाम”

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) सिंधी धर्मशाला लूकरगंज में आयोजित किया गया।जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी जी रहे जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया।कार्यक्रम के मुख्य कलाकार भगत मोहन एन्ड पार्टी(उल्हासनगर) रहे जिसमें संत कँवर राम जी की जीवनी को सिंधी लोककला भगत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया,संत कँवर राम जी को पूरे विश्व मे सिंधी समाज किसी न किसी प्रकार से याद करते रहते हैं।उनकी शहादत पर आज भी सिंधी समाज गमगीन होकर उनके किये गए कार्यों को याद करता है, उनके ऊपर गाए गए भजनों में कुछ इस प्रकार रहे। हीय जोड़ी मजेदार पई मौज मचाए एवम राम सुमिर पिरभात मेरे मन कोसा कोहर खणी हली वयो आदि सुंदर प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया,कार्यक्रम के उपरांत भंडारा का भी आयोजन किया गया,कार्यक्रम संयोजक विजय पुर्सवानी (सदस्य सिंधी अकादमी, उत्तर प्रदेश) रहे मुख्य रूप से सर्वश्री धर्मपाल मदनानी,इंदर मध्यान,भरत हिरानी,विनोद साधवानी, गंगाराम हेमानी,इंदर सोनी,टेकचंद कुकरेजा,महेश मलंग,जयपाल दास आदि हजारों लोग उपस्थित रहे।




