भारत न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज डेब्यू मैच में श्रेयस शानदार पारी और जडेजा के अर्धशतक से भारत की स्थिति मजबूत

भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट खोकर 258 रन बनाए
(अनुराग शुक्ला ) कानपुर ( अनुराग दर्शन समाचार ) । गुरुवार को कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है।डेब्यू मैन श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा की शानदार 113 रनों की साझेदारी की बदौलत भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट खोकर 258 रन बना लिए हैं। जडेजा और श्रेयस,दोनों ही नाबाद हैं और शानदार अर्धशतक बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
इससे पहले टॉस जीतकर कप्तान अंजिक्य रहाणे ने पहले बैटिंग का फैसला लिया। टीम इंडिया की तरफ से शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। मयंक महज 13 रन बनाकर काइल जेमीसन के शिकार बने। गिल जरूर बेहतर लय में दिखे। शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक पूरा किया,उन्होंने महज 81 गेंदों में 50 रन का आंकड़ा छुआ,इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1छक्का लगाया। वो अपने पहले टेस्ट शतक की तरफ बढ़ रहे थे,लेकिन काइल जेमीसन ने उन्हें 52 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। तीसरे नंबर पर आए चेतेश्वर पुजारा 26 रन ही बना सके। कप्तान अजिंक्य रहाणे भी कुछ नहीं कर सके और महज 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड की टीम को कोई मौका नहीं दिया। डेब्यू मैच में शानदार पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर 75 रन बनाकर नाबाद हैं,जबकि रवींद्र जडेजा भी 50 रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड की तरफ से जैमिसन ने तीन विकेट और टिम साउथी ने एक विकेट लिया।



