Latest

नियुक्ति में अनियमितता को लेकर सपा नेता डॉ मान सिंह यादव ने उच्च शिक्षा निदेशक डॉ वन्दना शर्मा को सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज,(अनुराग दर्शन समाचार) l प्रो राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जू भैया राज्य विश्व विद्यालय में हिंदी और संस्कृत विषय में प्रोफेसर पद पर हुई नियुक्ति में अनियमितता का आरोप लगाते हुए इसे रद्द करने की मांग की गई है l सपा नेता स्नातक एम एल सी प्रत्याशी डॉ मान सिंह यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उच्च शिक्षा निदेशक डॉ वन्दना शर्मा से मिलकर नियुक्ति प्रक्रिया में की गई अनियमितता की जानकारी देते हुए एक ज्ञापन सौंपा जिसमें नियुक्ति को रद्द करने की मांग की है l
सपा एम एल सी प्रत्याशी डॉ मान सिंह ने आरोप लगाया है कि उक्त नियुक्ति में एकेडमिक परफॉर्मेंस इंडेक्स (ए. पी. आई.) 88 पाने वाले उम्मीदवार को साक्षात्कार में नहीं बुलाया गया है जबकि 83 पाने वाले को बुलाया गया है l ओ. बी. सी. मे साक्षात्कार देने वाले डॉ सियाराम, डॉ रामप्रताप सिंह, डॉ विमलेश यादव आदि उम्मीदवारों को पर्याप्त योग्यता व अनुभव होने के बावजूद भी’ नाट फाउंड सुटेबल ‘’ का बहाना बनाकर सीटों को रिक्त कर दिया गया है l ऐसे ही एक ही उम्मीदवार डॉ राज कुमार गुप्ता का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास अना. श्रेणी और ओ बी सी कोटे से प्रोफेसर पद दोनों के लिए किया गया है l जब डॉ गुप्‍ता द्वारा प्रोफेसर पद ग्रहण कर लिया जाएगा तो असिस्टेंट प्रोफेसर का पद रिक्त हो जाएगा और इस पर मनमानी भर्ती की जाएगी l इसी तरह क्रीमी लेयर को माता पिता की आय से नहीं बल्कि उम्मीदवार की आय पर तय किया गया है जो आरक्षण के नियम के विरुद्ध है l
डॉ मान सिंह यादव ने कहा है कि उच्च पदों पर बैठे जिम्मेदार पदाधिकारी यदि संविधान को ताक पर रखकर एस सी, एस टी, ओ बी सी के अधिकारों के साथ विवस हो अनशन पर बैठेंगे l ज्ञापन देने वालों में सर्व श्री डॉ मान सिंह यादव, डॉ एस पी सिंह पटेल, जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, हृदय लाल मौर्य एडवोकेट,सै०मो०अस्करी, बृजेश केसरवानी, नवीन यादव, राकेश यादव, बिट्टू भारतीय, राकेश चौधरी, पवन पटेल आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button