Latest

माण्डा,थाना परिसर में पुलिस झंडा दिवस मनाया गया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माण्डा थाना परिसर में सोमवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया गया।

इस दौरान इंस्पेक्टर माण्डा सुरेंद्र कुमार पांडेय ने पुलिस झंडा ध्वजारोहण कर पुलिस के संदेश को पढ़कर सुनाया।

इस दौरान एक-दूसरे को पुलिस प्रतीक चिन्ह लगाकर शुभकामनाएँ दी गई। इस अवसर पर इंस्पेक्टर माण्डा सुरेंद्र कुमार पांडेय ने सभी पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित भी किया।

उन्होंने कहा कि केवल अपराधों पर काबू पाना या अपराधियों को पकड़ने का काम पुलिस का नहीं है। पुलिस को सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेना चाहिए।

माण्डा थाना परिसर में इंस्पेक्टर माण्डा ने सभी पुलिसकर्मियों को सेवा, समर्पण और सत्यनिष्ठा का संकल्प भी दिलाया।

इस मौके एसएसआई संजय भारद्वाज चौकी इंचार्ज भारतगंज विनय कुमार सिंह चौकी इंचार्ज दिघिया नवीन कुमार सिंह दरोगा संतोष कुमार सिंह आदि पुलिसकर्मी रहे

Related Articles

Back to top button