Latest

कोरोना: 24 घंटे में रिकार्ड 1076 नए मामले

प्रयागराज। जिले में कोरोना संक्रमण रोज नया रिकार्ड बना रहा है। पिछले 24 घंटे के अंतराल में 1076 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। यह संख्या कोरोना काल की अबतक सबसे ज्यादा है।

6 लोगों की गई जान, 419 तक पहुंचा मौत का आंकाड़ा

वहीं मौत का सिलसिला भी बरकरार रहा। बुधवार को इलाज के दौरान 6 लोगों की जान गई। अब मौत का आंकाड़ा 419 पहुंच गया है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके तिवारी के अनुसार, बुधवार को जांच में 1076 संक्रमित मिले। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व एयरपोर्ट पर जांच के अलावा जांच टीम अलग-अलग क्षेत्र में सक्रिय है। 44 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। एसआरएन से 24 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जगह-जगह 8363 लोगों की जांच की गई है। एसआरएन में भर्ती मरीजों की संख्या 202 व बेली में 59 है।
कोरोना संक्रमण के कारण मंगलवार को तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत गई। मरने वालों में 40 साल का युवक भी है। फेफड़े में संक्रमण के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं 69 साल का बुजुर्ग व 55 साल का व्यक्ति भी कोरोना का शिकार हो गया। होली के बाद से अबतक 23 लोगों की जान संक्रमण के कारण गई है।

Related Articles

Back to top button