Latest

टीवी पत्रकार गौरव तिवारी नहीं रहे

 

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में हुई शोक सभा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में दिवंगत tv पत्रकार गौरव तिवारी के आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया,शोक सभा मे tv पत्रकारों ने गौरव के साथ किये गए कामों को याद किया,क्लब के अध्यक्ष आलोक मालवीय ने शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए कहा कि गौरव बहुत ही मिलनसार और सभी की मदद करने वाले पत्रकारों में रहे हैं।गौरव के साथ काम करने का बहुत ही अच्छा अनुभव रहा है,गौरव के परिवार को इस कठिन दुख की घड़ी में दुख सहने की शक्ति मिले,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब ने गौरव के इलाज के लिए मुख्यमंत्री से सहायता की मांग की थी।शोक सभा मे आलोक मालवीय वीरेंद्र पाठक रितेश सिंह शम्स ताज,विवेक पांडे,जवाहर श्रीवास्तव,मो अमीर,अरविंद सिंह,नितेश सोनी,विजित कुशवाहा,अरुण रंजन,कुलदीप शुक्ला सन्दीप तेवारी अनुराग शुक्ला अनंत पांडे विनय मिश्रा पंकज श्रीवास्तव ने दिवंगत गौरव तिवारी के आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा।

Related Articles

Back to top button