एडीजी,पुलिस आयुक्त व मंडलायुक्त ने मौज गिरी आश्रम का किया निरीक्षण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। एडीजी,पुलिस आयुक्त व मंडलायुक्त ने मौज गिरी आश्रम का किया निरीक्षण। प्रयागराज आ चुके जूना अखाड़े के साधु-संतों से एडीजी भानु भास्कर, पुलिस आयुक्त तरुण गाबा व मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने मंगलवार को मुलाकात की। अधिकारी मौजगिरि आश्रम पहुंचे और जूना अखाड़े के संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि के साथ यमुना पूजन किया। इस दौरान यहां पर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
अफसरों को व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देश दिए। यमुना बैंक रोड पर वीरान पड़े घाट का विस्तार हो रहा है। जहां पर नए घाट का निर्माण कराया जाना है। जिससे पूजन में समय न लगे और श्रद्धालु कार्तिक महीने में यहां पर दर्शन पूजन कर सकें।
जूना अखाड़े के संतों ने मंडलायुक्त को यह व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कहा। अधिकारियों ने इसके साथ ही पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।



