Latest

प्रयागराज में रात्रि कफ्र्यू लागू रात 10 बजे से सुबह आठ बजे तक पाबंदी

 

रात में भी बहाल रहेंगी आवश्यक सेवाएं

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रयागराज में रात्रि कफ्र्यू लगाने का निर्णय लिया है। रात 10 बजे से सुबह आठ बजे तक कफ्र्यू रहेगा। आवश्यक सेवाओं को प्रशासन ने रात में भी बहाल रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान बेजवजह किसी को घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने रात्रि कफ्र्यू का निर्णय जिलाधिकारियों पर छोड़ दिया था। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने बुधवार शाम अफसरों की बैठक बुलाई। जिसमें तय हुआ कि रात में कफ्र्यू अनिवार्य है। क्योंकि इस वक्त इससे संक्रमण फैल सकता है। ऐसे में रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक कफ्र्यू लगाने का निर्णय लिया गया है।
एडीएम सिटी एके कनौजिया ने बताया कि इस दौरान अति आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित नहीं होगी। दूध, दही, जरूरी खाद्यान व दवाओं की वाहन आसानी से प्रवेश कर सकेंगे। अनावश्यक किसी को इस दौरान बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अहम निर्णय
– बंद कमरे में सामूहिक आयोजन के लिए 50 लोग या अधिकतम 100 लोगों की अनुमति दी जाएगी।
– खुले मैदान में 200 से अधिक लोग किसी सार्वजनिक आयोजन में मौजूद नहीं होंगे।
– कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल पूरी तरह से बंद होंगे, कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन होगा।
– रात में ट्रेन से आने वाले यात्री अपने टिकट को दिखाकर ही आगे सड़क पर सफर कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button