Latest

पीपीएल की ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

आठ टीमों के कप्तान और मालिक रहे मौजूद, एक फरवरी से शुरू होगी लीग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भानु प्रताप सिंह क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित होने वाली प्रयागराज प्रीमियर लीग (पीपीएल) की विजेता और उपविजेता ट्रॉफी एवं खिलाड़ियों की आफिशियल किट का अनावरण शुक्रवार को गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर हुआ।
इस मौके पर आठ टीमों के कप्तान रवीन्द्र आनंद, ताहा अली, यश दयाल, दानिश अली, संदीप यादव, अली जाफिर, अंशुमान पांडेय और जन्मेजय शाह के अलावा टीम मालिक मौजूद रहे। समारोह में अतिथियों की मौजूदगी में विजेता एवं उपविजेता ट्रॉफी को दिखाया गया साथ ही आयोजन समिति की तरफ से टीम के खिलाड़ियों की आफिशियल जर्सी (लोअर, टी-शर्ट एवं कैप) भी दी गई। टूर्नामेंट की टेक्निकल कमेटी के प्रमुख अखिलेश त्रिपाठी ने सभी को प्रतियोगिता से जुड़े तमाम नियमों की जानकारी दी। लीग एक फरवरी से शुरू होगी। लीग में कानपुर बुक हाउस, प्राची इंटरप्राइजेस, राणा कंस्ट्रक्शंस, त्रिवेणी लायंस, महेंद्र प्रताप सिंह फाउंडेशन, कमला पसंद वार्रियर्स, जय सेल्स वार्रियर्स एवं आरएनपी ग्रुप की टीमें भाग लेंगे। आयोजन सचिव अश्विनी जीत पाल एवं सचिव सचिन प्रकाश सिंह ने अतिथियों का स्वागत और प्रताप सिंह चंदेल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर देवेश मिश्र, हसबीन अहमद, आनंद मिश्र, मजहर कलीम, मो. हारून, राकेश सिंह, विपिन पाल, परवेज आलम सोमेश्वर पांडेय, अनुज त्यागी, इमरोज, केशव मिश्र आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button