Latest

जन्मभूमि शिलान्यास कार्यक्रम की सफलता व सुरक्षा के लिए हनुमान जी को बांधा रक्षा सूत्र

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। श्रीमद् ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने आज श्रावण रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भगवान आदि शंकराचार्य मंदिर ब्रह्म निवास में अलोपीबाग रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रभु हनुमान जी को अर्चना करके रक्षा सूत्र बांधकर 5 अगस्त को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम की सुरक्षा व सफलता की याचना किया l
उक्त अवसर पर महामारी कोरोना के प्रकोप व देश की सीमाओं पर देश के शत्रुओं द्वारा की जा रही घेराबंदी के बीच प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का यह कार्य सनातन धर्म – संस्कृत व राष्ट्र के लिए सील का पत्थर सिद्ध होगा और सीमावर्ती समस्याओं से निपटने में उन्हें शक्ति देगा l
पूज्य ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद जी महाराज ने उक्त अवसर पर दर्शन पूजन में आए श्री राम कारसेवकों व श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें स्वयं और अपने परिवार व मित्रों को मास्क लगाने व सैनिटाइजर या साबुन से हाथ धोने के साथ कम से कम 2 गज की दूरी बनाए रखने के लिए पूज्य स्वामी जी ने आदेशित किया l पूज्य स्वामी जी के सानिध्य में विद्वान वेदयज्ञ विप्रो द्वारा भगवान मैदानश्वर बाबा पर भव्य दिव्य रुद्राभिषेक भी संपन्न हुई।

Related Articles

Back to top button