Latest

भगवान की भक्ति के लिए बुढ़ापे का इंतजार ना करें,जवानी उसी का सुंदर है जो भगवान के लिए कार्यरत हैं- डॉ अनिरुद्ध महाराज

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज मुंशी राम प्रसाद की बगिया नारायण वाटिका मुट्ठीगंज के प्रांगण में दिव्य अध्यात्म राष्ट्र सेवा मिशन प्रयागराज इकाई के तत्वाधान में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के सप्तम दिवस पर कथा का रसपान कराते हुए डॉ अनिरुद्ध जी महाराज ने कहा कि भक्त तीन प्रकार के होते हैं उत्तम मध्यम और जड़ जो सब जीवो में भगवान को देखता है अर्थात प्राणी मात्र में परमात्मा का दर्शन करता है वही उत्तम भक्त कहलाता है और कहा कि जो भक्त भगवान के प्रेम के अधीन है और और जो परहित की भावना से प्रेरित होकर समाज के कल्याण के लिए कार्य करता है वही सच्चा संत है और कहा कि भगवान की भक्ति के लिए बुढ़ापे का इंतजार ना करें क्योंकि जवानी उसी का सुंदर है जो भगवान के लिए कार्यरत हैं।

सह प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि आज की कथा में सुदामा चरित्र परीक्षित मोक्ष, शुकदेव विदाई का वर्णन किया गया। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी डॉ सुशील सिन्हा ने भक्तों के साथ महा आरती की। इस अवसर पर कुमार नारायण नीरज गुप्ता प्यारेलाल जायसवाल अभिलाष केसरवानी आयुष श्रीवास्तव उषा केसरवानी संतोष चौरसिया कुसुम केसरवानी अजय अग्रहरि सचिन मोदनवाल विमला जायसवाल सरिता जायसवाल विजयलक्ष्मी केसरवानी एवं भक्त गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button