FEATUREDLatestLetest

फूलपुर: निर्वाचन कार्यो का पी. कृष्ण सहित इन अधिकारियों ने किया निरीक्षण

03 मई 2019 प्रयागराज। लोकसभा निर्वाचन-2019 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे जोर-शोर से अपने कार्यों का निर्वाहन करने में लगे हुये है तथा प्रेक्षकगण भी समय-समय किये जा रहें कार्यों का निरीक्षण भी कर रहें है।

इसी क्रम में आज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के फूलपुर तथा इलाहाबाद के मव्यय प्रेक्षक पी. कृष्ण कुमार तथा चौधरी श्सुनील भागवत ने मुख्य कोषाधिकारी राकेश सिंह के साथ मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति(एम.सी.एम.सी.) कार्यालय जो सूचना विभाग में स्थापित का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पर उन्होंने सूचना विभाग मे विभिन्न पेपरों की जा रही प्रेस कतरनों को देखा तथा प्रभारी अपर जिला सूचनाधिकारी श्री राजेश राय ने प्रतिदिन भेजी जा रही सूचनाओं से अवगत कराया।


इसके बाद .प्रेक्षकगण सूचना विभाग में स्थापित इलेक्ट्रानिक चैनलों की मानिटरिंग सेल को देखा। उन्होंने चैनलों की मानिटरिंग कर रहें कर्मचारियों से चैनलों की जानकारी ली गयी। जिसमें बताया गया कि चैनलों को निरन्तर देखा जा रहा है तथा कोई भी आपत्तिजनक न्यूज मिलने पर उसकी रिपोर्ट भी प्रेषित की जा रही है।

इसके बाद उन्होंने एम.सी.एम.सी. के कार्यों की जानकारी ली। जिसके बारे में प्रभारी सूचना अधिकारी श्री ऋषभदेव त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन प्रिंट मीडिया, टेलीविजन तथा रेडियो की मानिटरिंग की जा रही है तथा उसमें प्रकाशित होने वाले पेड न्यूज की जानकारी निर्धारित प्रारूप मे प्रेषित भी की जा रही है।

इसी तरह उन्होंने एम.सी.एम.सी. की बैठको तथा दिये गये प्रमाणन की जानकारी ली। जिसमें प्रभारी अपर सूचनाधिकारी श्री धर्मवीर खऱे द्वारा बताया गया कि अब तक छहः एम.सी.एम.सी. बैठकें करायी जा चुकी है तथा 16 प्रमाणन हेतु प्रमाणपत्र दिये जा चुके है। मा. प्रेक्षकगण ने सोशल मीडिया पर की जा रही मानीटरिंग की जानकारी चाही गयी, जिसमें बताया गया कि प्रत्याशियों के सोशल मीडिया एकाउन्ट पर नजर रखी जा रही है तथा कोई भी पेड न्यूज प्रकाश में आने पर सूचित किया जा रहा है मा. प्रेक्षकगण को सूचना विनिरीक्षण के दौरान प्रभारी अपर जिला सूचनाधिकारी श्री राजेश राय, कर्मवीर खरे, श्रीकान्त दीक्षित, शाईस्ता जबीं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button