आक्रोशित सपाईयों ने झुंसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के ऊपर मुरादाबाद में दर्ज मुकदमे से आक्रोशित सपाईयों ने युवजन सभा के प्रदेश सचिव रजनीश भारती की अगुवाई में आज झुंसी के चक हरिहर वन में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ का पुतला दहन कर विरोध जताया l आज दोपहर बाद युवा नेता रजनीश भारती के नेतृत्व में सपाईयों ने चक हरिहर वन झूसी में तिराहे पर इकट्ठा होकर सरकार विरोधी नारे लगाए एवं पुतला फूंका l रजनीश भारती ने कहा कि श्री अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई भाजपा सरकार ने सपा नेताओं के ऊपर फर्जी तरीके से मुक़दमा कर परेशान कर रही है l इसका जबाव आगामी चुनाव में जनता जरूर देगी l पुतला दहन करने वालों में युवजन सभा के प्रदेश सचिव रजनीश भारती, सोनू पाण्डेय, मदन सरोज, धर्मेंद्र, संदीप भारती, संजीत यादव, प्रशांत, अजय, विशाल आदि रहे l




