जनकपुरी से हुई प्रभु श्री राम की विदाई, अयोध्या पहुंचते ही हुआ राम वन गमन

( आनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रभु श्री राम सीता के विवाह के पश्चात जनकपुरी सीता स्वयंवर समिति के ,संजय निषाद अंकित गुप्ता भास्कर वर्मा राम मिश्रा घनश्याम केसरवानी राजुल शुक्ला शुभम चौरसिया के द्वारा पूजन अर्चन कर डोली पर विदाई की रस्म निभाई गई। तत्पश्चात प्रभु श्री राम विवाह के पश्चात अयोध्यापुरी पहुंचते हैं। अयोध्या वासी खुशी से जयकारा लगाते हैं और नृत्य करते हैं ।और प्रभु श्री राम अपने भाइयों पत्नियों के संग महल में प्रवेश करते हैं ।दूसरे ही पल प्रभु श्री राम माता सीता व लक्ष्मण जी राम वन गमन हेतु मुनि वस्त्र में अयोध्या वासियों से विदाई लेते हैं। और प्रभु श्री राम निषाद राज के यहां श्रृंगवेरपुर पहुंचते हैं। जहां पर धनाई पार की लीला निषाद समाज के लोगों के द्वारा की जाती है। जिसमें प्रभु श्री राम माता सीता लक्ष्मण की आरती पूजन ,करने के पश्चात उनके पांव पखारे जाते हैं। उसके पश्चात भगवान मठ बाघमबारी गद्दी गए जहां अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी नरेंद्र गिरी जी के द्वारा आरती पूजन किया गया। उक्त अवसर पर कमेटी के संरक्षक मधु चकाहा अध्यक्ष कुल्लू यादव महामंत्री जितेंद्र गौड़ उपाध्यक्ष अरविंद पांडे हीरालाल यादव विजय सोनकर प्रचार मंत्री धर्मराज पांडे कोषाध्यक्ष मुन्ना आजाद आदि उपस्थित रहे। ।




