Latest

छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर उनके चित्र पर माला फूल अर्पित कर सपाजनों ने किया नमन

किसानों, गरीबों और नौजवानों के मसीहा थे जनेश्वर मिश्र:- नरेन्द्र सिंह

मेजा, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l महान समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 88वीं जयन्ती पर सपाईयों ने सादगीपूर्ण रूप से कार्यक्रम कर उन्हें याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया l
सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह के अगुवाई मे सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जनेश्वर मिश्र के चित्र पर फूल माला अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई
छोटे लोहिया को अपना राजनैतिक गुरु मानने वाले सपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह ने मेजा के भड़ेवरा में अपने आवास पर समर्थकों के साथ अपने नेता की जयन्ती पर उन्हे याद करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजनीति सहित उत्तर प्रदेश की राजनीति में जन नेता के रूप में समाजवादी पार्टी के अंदर और बाहर युवा नेतृत्व को पहचान दिलाने मे जनेश्वर जी का श्रम साध्य प्रयास सदैव याद किया जाएगा। नरेन्द्र सिंह ने कहा कि “श्रद्धेय जनेश्वर जी संपन्नता और समानता के लिए होने वाले संघर्ष के बहुत बड़े रचनाकार थे। उनकी मौजूदगी मे बहुत बड़ा बल होता था। आज उनकी याद को ही उनकी मौजूदगी मे परिवर्तित करने की जरूरत है।”
सपा नेता ने कहा कि वह किसानों, गरीबों और नौजवानों के मसीहा थे। इस अवसर पर सर्व श्री पियूष कुमार सिंह राजू ,आशीष कुमार यादव,प्रेम चंद यादव, नरेन्द्र मिश्र, शिवानन्द शुक्ल, अरूण कुमार शर्मा,हिमान्शु कुमार सिंह, शिव बाबा निषाद, अशर्फी पाल, पारस निषाद,पवन निषाद, विजय बहादुर कुशवाहा, भोला पाल,राजेश शर्मा, मोहित शर्मा, प्रकाश शर्मा, सतीश विश्वकर्मा आदि ने पुष्प माला अर्पित कर उनको याद किया।

Related Articles

Back to top button