भूमि पूजन एवं शिलान्यास के अवसर के उपलक्ष्य में रानी रेवती में कार्यक्रम संपन्न

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) l रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज ,राजापुर, प्रयागराज में आज विद्यालय में दो चरणों में भगवान श्री राम के मंदिर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास के अवसर के उपलक्ष्य में कार्यक्रम संपन्न हुए l
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बांके बिहारी पांडे ने सभी देशवासियों, समस्त अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं तथा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास के अवसर पर ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रदान की l
इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में भगवान श्री राम के जीवन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ने एक पिता, पुत्र, पति एवं राजा के रूप में एक आदर्श स्थापित किया ,हम सबको आज इस अवसर पर उसी आदर्श को अपनाना चाहिए l
दो चरणों में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में पहले चरण में ऑनलाइन क्लास शुरू होने के पहले हनुमान चालीसा, भए प्रकट कृपाला एवं भगवान श्री राम के भजनों से तथा ऑनलाइन क्लास समाप्त होने के पश्चात दूसरे चरण के कार्यक्रम में संगीतमय सुंदरकांड प्रस्तुत करके उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया l कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश पांडे ने किया
समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं सहित कार्यक्रम में सहभागिता करने वालों में मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता रमेश चंद्र मिश्रा,अशोक कुमार मौर्य, दिनेश कुमार शुक्ला , रिचा गोस्वामी, अर्चना राय, चंद्रशेखर सिंह ,शैलेश सिंह यादव ,अभिषेक शर्मा ,ओंकार पांडे, संतोष कुमार तिवारी प्रथम, शैलेंद्र यादव, विद्यासागर गुप्त, प्रवीण कुमार तिवारी, विनय कुमार यादव ,अभिषेक शुक्ला, शशि कपूर गुप्त, अवधेश कुमार गुप्त, अभिषेक शर्मा सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे l






