Latest

30 लीटर अवैध शराब के साथ 5 कुंतल लहन नष्ट

लालापुर थाना अध्यक्ष अमित राय की बड़ी कार्रवाई

लालापुर प्रयागराज अनुराग दर्शन समाचार)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित व पुलिस अधीक्षक यमुनापार चक्रेश मिश्रा द्वारा चलाए जा रहे ।अभियान के तहत लालापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली ।बता दे लालापुर पुलिस द्वारा अवैध शराब व तस्करों गांजा माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को थानाध्यक्ष लालापुर अमित राय ने पांच कुंटल अवैध कच्ची शराब का लहन नष्ट किए व 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर अभियुक्त प्रदीप भारतीया पुत्र रमाशंकर भारतीया निवासी ओठगी थाना लालापुर को जेल भेज दिया गया। लालापुर पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के गांवों में दबिश देकर 5 कुंटल शराब नष्ट कर 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है । लालापुर पुलिस की छापेमारी की सूचना पाते ही शराब माफियाओं में हड़कंप मचा रहा

Related Articles

Back to top button