Latest
पेट्रोल पंप कर्मी से लूट के आरोपियों पर लगा गैंगस्टर
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पेट्रोल पंप कर्मी से लूट के एक मामले में खुल्दाबाद पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। लाखों की लूट मामले में नन्हा उर्फ निखिल पुत्र स्वर्गीय दान सिंह निवासी चिरला मुंजफता थाना पिपरी जिला कौशांबी, सनी यादव पुत्र मक्खन लाल निवासी शेख सरवा थाना पुरामुफ्ती प्रयागराज, करन भारतीय पुत्र कमलेश निवासी भोला का पुरवा थाना धूमनगंज प्रयागराज, नीरज भारतीय पुत्र इंद्रपाल निवासी भोला का पुरवा, मोहित भारतीय पुत्र कमलेश भारतीय निवासी भोला का पुरवा और जज्जू उर्फ आशीष सिंह पुत्र नन्हका अभियुक्त हैं।




