शनिवार और रविवार को लॉकडाउन हटाते हुए व्यापारियों कि प्रतिष्ठानों को खोलने के लिए आदेश जारी करें

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल, प्रयागराज व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक चौक पर प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष प्रयागराज रमेश केसरवानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक के माध्यम से श्री केसरवानी ने आए हुए पदाधिकारियों को बताया कि 9 अगस्त दिन रविवार को लॉकडाउन के दिन B.Ed की परीक्षा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कराया जा रहा है मैं उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री जी से या जानना चाहता हूं कि पूरे देश में करो ना ऐसी महामारी से लाखों की संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है ऐसे में बच्चों का भविष्य जीवन से खिलवाड़ ना करें और होने वाली परीक्षा को स्थगित करने की कृपा करें और व्यापारियों को शनिवार और रविवार के दिन को लॉकडाउन को हटाते हुए व्यापारियों कि प्रतिष्ठानों को खोलने के लिए आदेश जारी करें ताकि व्यापारियों का व्यापार सुरक्षित रूप से चलें और सरकार का टैक्स का भी लाभ होगा, श्री केसरवानी ने उत्तर प्रदेश सरकार से इस पर गंभीरता पूर्वक विचार करने की मांग की है, बैठक का संचालन, व्यापारी नेता, बृजेश सिड़ना, बैठक में उपस्थित लोगों में रामजी केसरवानी, विजय मिश्रा, रामजी कपूर, राजीव कृष्ण श्रीवास्तव बंटी, सुधीर शर्मा
सुशांत केसरवानी, आनंद जी टंडन पप्पन भैया, बृजेश चौरसिया, हरेंद्र वीर सिंह लाली सरदार, रानू गोटा चौक संजय गुप्ता, मोहम्मद आसिफ, सैफ अहमद के अलावा काफी पदाधिकारियों ने भाग लिया, व्यापारियों ने बैठक में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ही लॉक डाउन का पालन नहीं कर रही है, तो व्यापारी किस बात का पालन करेंगे, एक तरफ, व्यापारियों का पूरे प्रदेश में दुकानों का चालान कराया जा रहा है, मार्क्स के नाम पर पूरे प्रदेश में चालान हो रहा है, अनेकों विभाग द्वारा व्यापारी का उत्पीड़न एवं शोषण हो रहा है इस पर सरकार अपनी आंख बंद करके रखी हुई है जिसका विरोध उत्तर प्रदेश का व्यापारी करता है ।




