Latest

छात्रों,वकीलों व अन्य के मुद्दे लेकर कांग्रेस जनों का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

प्रयागराज, ( अनुराग दर्शन समाचार)। प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया। अपराह्न 1 बजे सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते पार्टी जन प्रदेश सरकार मुर्दाबाद जनता पर अत्याचार बंद करो नारे लगाते डीएम कार्यालय पहुचे । मांग की कि वैश्विक महामारी के कारण स्कूलों के बच्चों का 4 माह का शिक्षण शुल्क माफ हो,पाठय पुस्तकों व यूनिफार्म में बदलाव न हो । शिक्षक व कर्मचारियो को 8 हजार रुपये प्रतिमाह सहायता दिये जाने के अतिरिक्त विभिन्न कोर्ट में प्रेक्टिस करने वाले वकीलों को 10 हजार माहवार मानदेय की मांग की । इसी प्रकार 2 लाख से कम आमन्दनी की श्रेणी के लोगों के लोन की ईएमआइ में राहत दी जाने की बात कही।केंद्रीय व राज्य कर्मचारियो को डीए दिये जाने की मांग भी उठाई। जिलाध्यक्ष राम किसुन पटेल ने मांगो से सम्बंधी राज्यपाल को संबोधित 7 सुत्रिय ज्ञापन एसीएम प्रथम इन्द्र भान तिवारी को सौपा। शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने अध्यक्षता की। किशोर वार्ष्णेय विवेकानंद पाठक फुज़ैल हाशमी संजय तिवारी ओमप्रकाश त्रिपाठी डा0अजय सरोज हरकेश त्रिपाठी अन्शूमन पटेल प्रदीप द्विवेदी हरदेव सिंह अनिल पांडेय ब्रजेश गौतम सुरेश यादव राकेश श्रीवात्सव डा0 पुनम सिंह रविन्द्र सिंह जिला महिला अध्यक्ष खुशनवेदा फारुखी शहर अध्यक्ष अल्पना निषाद शादाब अहमद राजेश राकेश अशफाक अहमद विजय बहादुर यादव सिब्तैन बब्लू अभिन्न वार्ष्णेय अंजूम नाज आर के गौतम इरशाद उल्ला विनोद तिवारी ब्रजेश सिंह कामेश्वर सोनकर गीता भारती सुरेश पटेल देव राज उपाध्याय राम मनोरथ सरोज सुशील दुबे अभिनव त्रिपाठी आदि मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button