Latest
दारागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैं व्यवस्थाओं का टोटा

पृयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। दारागंज नागरिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। यहां पर करोना बीमारी की जांच हो रही है। जांच करवाने वाले मरीजों को धूप तथा पानी से बचने के लिए टेंट पंडाल लगाया गया था । कि किसी मरीज को दिक्कत ना होने पाए। लेकिन हवा से या बंदर ने फाड़ डाला है। जिससे यहां मरीजों को जांच कराने वाले व्यक्तियों को काफी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ रहा है सिविल डिफेंस के सहयोगी राजेश पाठक ने बताया लोग धूप और पानी से बचने के लिए एक जगह एकत्रित हो जा रहे हैं। जिससे संक्रमण फैलने के संख्या बढ़ रही है । जिस पर स्थानी स्वास्थ्य विभाग ध्यान नहीं दे रहा है ।बार-बार शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई । मैं जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी जी से मांग करते हैं इसकी समुचित व्यवस्था करें ताकि किसी प्रकार की असुविधा ना होने पाये।




