Latest

Pryagraj: कोरोना ने फिर ली चार की जान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना वायरस का वार जानलेवा साबित हो रहा है। शनिवार स्वरूपरानी नेहरू कोविड अस्पताल में भर्ती तीन जबकि बेली अस्पताल में भर्ती एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में कोरोना वायरस अब तक 72 लोगों को अपना निवाला बना चुका है। शनिवार को मरने वालों तीन लोग प्रयागराज जिले के रहने वाले थे जबकि एक अन्य मृत महिला वाराणसी की थी। एसआरएन के कोविड वार्ड में भर्ती सरायइनायत क्षेत्र के 48 वर्षीय व्यक्ति की शुक्रवार रात दो बजे मौत हो गई। बैरहना के रहने वाले 74 वर्षीय बुजुर्ग को वेंटिलेटर पर रखा गया था। शनिवार रात साढ़े सात बजे बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वाराणसी की 65 वर्षीय एक महिला की एसआरएन में सुबह पांच बजे मौत हो गई। बेली अस्पताल में भर्ती बेनीगंज के एक 52 वर्षीय व्यक्ति को शुक्रवार शाम को सांस लेने में कुछ दिक्कत हुई तो ऑक्सीजन लगाया गया। रात में करीब दो बजे उसने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button