Latest

किन्नर अखाड़ ने माघ माघ मेला में शिविर लगाने के लिये मांगा जमीन – सुविधा 

महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरी ने मेला प्रभारी को सौपा पत्र

( आनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।  किन्नर अखाडा ने अपने संत-महात्माओ , पदाधिकारियों और शिष्यों के माघ मेला में आकर कल्पवास और स्नान के लिये लगने वाले शिविर के लिये मेला प्रशासन से जमीन और सुविधा की मांग शुक्रवार को किया है।  किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरी (टीना मा) ने प्रभारी अधिकारी माघ मेला विवेक चतुर्वेदी को उनके कार्यालय में  आवेदन सौपा। महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि ने बताया कि अखाड़ा की आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी जी महाराज हरिद्वार कुंभ – 2021 की तैयारियों में लगे है। उनका 10 जनवरी को माघ मेले में आगमन होगा। इस दौरान अखाडा के सभी पदाधिकारी माघ मेला में आ जायेंगे और पौष पूर्णिमा तक रहेगे।

Related Articles

Back to top button