Latest

हाईकोर्ट बार के पदाधिकारी पर जानलेवा हमला

गुस्साए अधिवक्ताओं ने राजरूपपुर चौकी का किया घेराव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। राजरूपपुर में रविवार रात असलाधारियों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रशासन अभिषेक शुक्ला पर हमला कर दिया। विरोध में फायरिंग करके सनसनी फैला दी। हमले में जख्मी हुए अधिवक्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मारपीट में जख्मी हुए हैं, गोली नहीं लगी है। घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए राजरूपपुर चौकी पर विरोध जताया। इस दौरान अधिवक्ता और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई।
बताया जा रहा है कि राजरूपपुर निवासी संयुक्त सचिव प्रशासन अधिवक्ता अभिषेक शुक्ला रविवार को साथी के साथ कहीं जा रहे थे। इस दौरान जागृति चौराहे पर किसी ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इस बात पर कुछ नोकझोंक हुई। इस दौरान हमलावरों ने गाली-गलौज के बाद अभिषेक पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। फायरिंग करके वहां सनसनी फैला दी और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही साथी अधिवक्ता आक्रोशित हो गए।
घटना की जानकारी पर अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभी तक गोली लगने का प्रमाण नहीं मिला है। डॉक्टर उपचार करने में लगे हैं। वहीं अधिवक्ताओं ने विरोध के साथ-साथ सड़क भी जाम कर दी। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस भी वहां पहुंच गई। देर रात तक विरोध प्रदर्शन व हंगामा चलता रहा।

Related Articles

Back to top button